1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला वर्ल्ड कप में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाहर होने से बना इतिहास

महिला वर्ल्ड कप में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाहर होने से बना इतिहास

 Published : Oct 31, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 03:32 pm IST

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

australia cricket team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमें Image Source : PTI

Women World Cup Final 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री कर ली है। जहां भारत का सामना साउथ अफ्रीकी टीम से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमें सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। अब इस बार महिला वर्ल्ड कप में फैंस को एक नया चैंपियन मिलेगा।

फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका ने मारी एंट्री

महिला वर्ल्ड कप का पहला एडिशन 1973 में खेला गया था। तब से लेकर 2022 तक, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कम से कम एक टीम हर एडिशन के फाइनल में जरूर पहुंचती रही है। लेकिन महिला वर्ल्ड कप के इतिहास के ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से एक भी टीम फाइनल में नहीं पहुंची है। भारत और साउथ अफ्रीका के फाइनल में पहुंचते ही अब इतिहास बदला गया है।

जेमिमा रोड्रिगेज ने दिलाई जीत

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 338 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष की पारियों के दम पर टारगेट हासिल कर लिया। जेमिमा ने 134 गेंदों में कुल 127 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 89 रनों की पारी खेली थी। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारत ने पांच विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।

लौरा वोल्वार्ट ने लगाया दमदार शतक

दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से हराया है। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 319 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 194 रनों पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम के लिए लौरा वोल्वार्ट ने सबसे ज्यादा 169 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैरीजाने कैप ने बेहतरीन गेंदबाजी से पांच विकेट हासिल किए और इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। 

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi 2025 Final: कब और कहां होगा फाइनल मुकाबला, जानें कैसे देख सकेंगे LIVE

दोनों में से कोई भी टीम जीते खिताब, महिला वर्ल्ड कप में रचा जाएगा नया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल