वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से गतविजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस वुमेंस टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खिताब को अपने नाम किया था। दूसरे सीजन के ऑक्शन में जहां सभी 5 टीमों ने अपनी स्क्वॉड को पहले अधिक मजबूत करने की कोशिश की है वहीं कुछ को सीजन शुरू होने से पहले ही झटका लग चुका है। वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के मुकाबले जहां सिर्फ मुंबई में खेले गए थे तो दूसरे सीजन में मैचों का आयोजन बेंगलुरु और दिल्ली में कराया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स - जेमिमाह रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु।
गुजरात जायंट्स - लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, वेदा कृष्णमूर्ति, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, सयाली सतघारे, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, बेथ मूनी, लिया ताहुहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील, सयाली सथगरे।
मुंबई इंडियंस - अमनजोत कौर, अमेलिया केर, अमनदीप कौर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, कीर्तन बालाकृष्णन, नट साइवर-ब्रंट*, पूजा वस्त्राकर, सजीवन संजना, प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, सैका इशाक, शबनिम इस्माइल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - दिशा कसाट, शबनीम इस्माइल, स्मृति मंधाना, आशा शोभना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, नदाने डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, शबनम सतीश, इंद्राणी रॉय, ऋचा घोष, रेणुका सिंह, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, केट क्रॉस, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।
यूपी वॉरियर्स - किरण नवगिरे, डैनी व्याट, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पारशवी चोपड़ा, पूनम खेमनार, एस यशश्री, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली, लक्ष्मी यादव, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर।
ये भी पढ़ें
Ranji Trophy के इस सेशन में अब तक 5 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, सभी रह चुके टीम इंडिया का हिस्सा
T20 सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हो गया ये खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
संपादक की पसंद