1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से भारतीय टीम को हुआ फायदा, WTC Points Table में अब इतना हो गया PCT

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से भारतीय टीम को हुआ फायदा, WTC Points Table में अब इतना हो गया PCT

 Published : Oct 04, 2025 03:14 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 03:14 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में वेस्टइंडीज की टीम को पहले टेस्ट मैच में शिकस्त दी है। रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है।

indian cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार अंदाज में वेस्टइंडीज की टीम को पहले टेस्ट मैच में पारी और 140 रनों से जीत लिया है। भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद शमी ने दमदार प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने भारत को जीत दिलाने में अहम रोल प्ले किया। जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। अब जीत के बाद भारतीय टीम को WTC प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।

भारतीय टीम का बढ़ा पीसीटी

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर थी और अब भी तीसरे नंबर पर ही है। लेकिन जीत के बाद भारतीय टीम का PCT बढ़ गया है। भारत का पीसीटी अब 46.67 से 55.56 हो गया है। WTC प्वाइंट्स टेबल 2025-27 में भारतीय टीम ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है और दो मुकाबले हारे हैं। वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है।

प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। टीम ने अभी तक कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत दर्ज की है। उसका पीसीटी 100.00 है। दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई टीम मौजूद है। टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है। उसका पीसीटी 66.67 है।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 162 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल ने शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया ने पहली पारी में 448 रन बनाए और 286 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। फिर रवींद्र जडेजा के आगे दूसरे पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 146 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल को मिली भारतीय वनडे टीम की कप्तानी, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वाड का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल