1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल को कोलंबो टेस्ट में गुस्सा दिखाने का हो सकता नुकसान, कर सकते हैं ICC की कार्रवाई का सामना

यशस्वी जायसवाल को कोलंबो टेस्ट में गुस्सा दिखाने का हो सकता नुकसान, कर सकते हैं ICC की कार्रवाई का सामना

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 23, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Aug 23, 2026 10:51 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद उनकी श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। अब इसको लेकर जायसवाल को आईसीसी की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : AP

भारत और श्रीलंका के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज 23 अगस्त से हो गया जो कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन के खेल में उस समय माहौल गर्मा गया जब टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से उलझ गए। यशस्वी और असिथा के बीच जहां तीखी बहस देखने को मिली तो वहीं भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज के हेलमेट का संपर्क श्रीलंकाई गेंदबाज के माथे से हो गया। अब इस घटना को लेकर यशस्वी जायसवाल को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का सामना करना पड़ सकता है जिसमें उनपर कार्रवाई का खतरा भी अब मंडरा रहा है। जायसवाल ने कोलंबो टेस्ट में पारी की अच्छी शुरुआत की थी जिसमें वह अपने अर्धशतक से ठीक पहले 45 के निजी स्कोर पर असिथा की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

जायसवाल को शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई इस कहासुनी को लेकर पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार उनका बचाव करने के साथ कहा कि यह घटना जोश में हुई हो सकती है,लेकिन उन्होंने कहा कि जायसवाल को प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था। मुझे लगता है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जायसवाल से कुछ कहा होगा और यह घटना उस समय के जोश में हो गई होगी। हालांकि इसके बावजूद यशस्वी को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जब आप उस समय के जोश में होते हैं तो ऐसा हो जाता है।

श्रीलंका ने मैच रेफरी पर छोड़ा मामला

कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन हुई इस घटना को लेकर हर कहीं चर्चा देखने को मिली जिसमें श्रीलंका की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए उनके गेंदबाजी कोच रयान वान नीकर्क ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर गौर करना मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का काम है। मैं इसे मैच रेफरी के निर्णय के लिए छोड़ता हूं। बता दें कि अगर जायसवाल को दोषी पाया जाता है तो लेवल एक के उल्लघंन के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना लग सकता है और उनके खाते में एक या दो डिमेरिट प्वाइंट जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत आगे बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? टीम इंडिया के बैटिंग कोच के बयान से पूरी स्थिति हुई साफ

शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट में रचा इतिहास, WTC के एक संस्करण में हजार रन बनाने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल