1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: यशस्वी के तूफान के आगे बेबस दिखे इंग्लैंड के गेंदबाज, शतक लगाते ही की रोहित और गावस्कर की बराबरी

IND vs ENG: यशस्वी के तूफान के आगे बेबस दिखे इंग्लैंड के गेंदबाज, शतक लगाते ही की रोहित और गावस्कर की बराबरी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 02, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 06:51 pm IST

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत जहां शतकीय पारी से की थी तो वहीं सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच की आखिरी पारी में भी शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवें मुकाबले में टीम इंडिया की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली है। जायसवाल जो इस टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे उन्होंने दूसरी पारी में अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने का कोई भी मौका नहीं गंवाया। जायसवाल ने अपने शतक के दम पर अब रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर की भी एक खास लिस्ट में बराबरी कर ली है।

यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में आया चौथा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में अब तक काफी बेहतरीन रिकॉर्ड बल्ले से देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 1100 से भी अधिक रन बनाए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल का ये इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में चौथा शतक है, जिसके साथ ही वह अब रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर के बराबर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं, जिसमें दोनों के बल्ले से 7-7 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। यशस्वी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से अभी चौथे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनसे आगे कप्तान शुभमन गिल सहित कई अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के शानदार रिकॉर्ड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को ओवल टेस्ट मैच के दौरान तोड़ने का काम किया। यशस्वी जायसवाल 23 साल की उम्र में अब भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल की 23 साल की उम्र में ये 9वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी थी, तो वहीं सचिन ने 23 साल की उम्र तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 8 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें

साई सुदर्शन के लिए भूलने वाली रही डेब्यू टेस्ट सीरीज, बना पाए सिर्फ इतने रन

WCL में पाकिस्तान की हुई जगहंसाई, PCB को बौखलाहट में उठाना पड़ा अब शर्मसार करने वाला कदम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल