1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL में अंपायरों के गलत फैसलों से नाराज BCCI, अब लेगा ये एक्शन

IPL में अंपायरों के गलत फैसलों से नाराज BCCI, अब लेगा ये एक्शन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2018 06:02 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 06:02 pm IST

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दो हफ्ते पहले हुए मैच में एक ओवर में सात गेंद फेंकी गई। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान एक स्पष्ट नोबाल फेंकी गई लेकिन इस पर अंपायर का ध्यान नहीं गया। 

अंपायर- India TV Hindi
अंपायर

नयी दिल्ली: मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ बेहद खराब अंपायरिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैच रैफरियों से कहा है कि वे अंपायरों से बात करके उन्हें मैचों के दौरान अधिक सतर्क रहने को कहें। 

शुक्ला के एक करीबी सूत्र ने कहा,‘‘कभी कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं लेकिन फिर भी आईपीएल अध्यक्ष ने मैच रैफरियों को अंपायरों से बात करने को कहा है।’’ 

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दो हफ्ते पहले हुए मैच में एक ओवर में सात गेंद फेंकी गई। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान एक स्पष्ट नोबाल फेंकी गई लेकिन इस पर अंपायर का ध्यान नहीं गया। 

गलतियों में कमी लाने के लिए अंपायरों को जरूरत पड़ने पर तकनीक की सलाह लेने को कहा गया है। आईपीएल से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने हालांकि कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल