1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जिम्बाब्वे के कप्तान की वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जिम्बाब्वे के कप्तान की वापसी

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 10, 2026 08:05 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 08:05 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान की टीम में वापसी हो गई है।

Zimbabwe - India TV Hindi
जिम्बाब्वे Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा होने के साथ ही जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। टीम की कप्तान जोसेफिन नकोमो चोट से उबरकर स्क्वॉड में लौट आई हैं। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज शार्न मेयर्स की भी करीब दो साल बाद टीम में वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।

टीम की स्टार ऑलराउंडर नकोमो ने जिम्बाब्वे के लिए 69 T20I और 18 ODI मुकाबले खेले हैं। उन्हें कुछ महीने पहले कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन चोट के कारण वह मई में पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह पहली बार मैदान पर जिम्बाब्वे की कप्तानी करती नजर आएंगी।

स्क्वाड में युवा और अनुभव का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान संभालने वाली मीडियम पेसर नोमवेलो सिबांडा को भी टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं, शार्न मेयर्स की वापसी से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम को अनुभव मिलेगा। मेयर्स ने जिम्बाब्वे के लिए 13 ODI और 33 T20I मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपना पिछला इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2024 में खेला था। जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के लिए अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाने की कोशिश की है। अनुभवी खिलाड़ियों में नयाशा ग्वांजुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, लोरेन त्शुमा और लोरिन फिरी भी शामिल हैं। टीम में जिम्बाब्वे अंडर-19 की तीन खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। इनमें लोरेन पेमहिवा, बिलवेड बिजा और क्रिस्टीना मुतासा शामिल हैं।

11 सितंबर को सीरीज का आगाज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सीरीज नए हेड कोच मार्क कोल्स के कार्यकाल की पहली सीरीज होगी। पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज 11 सितंबर से होगा और सभी मुकाबले बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि साउथ अफ्रीका की महिला टीम पहली बार जिम्बाब्वे के दौरे पर आ रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ दो मुकाबले हुए हैं, जो 2017 में साउथ अफ्रीका में आयोजित एक क्वाड्रेंगुलर ODI सीरीज के दौरान खेले गए थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलवेड बिजा, कुदजई चिगोरा, फ्रांसेस्का चिपारे, न्याशा ग्वानजुरा, लिंडोकुहले माभेरा, तेंडाई मकुशा, मिशेल मावुंगा, शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिकवा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीना मुतासा, केलिस नधलोवु, लोरेन पेमहिवा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा, लोरेन त्सुमा।

यह भी पढ़ें:

बाबर आजम बने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टेंशन, 4 साल से नहीं आई टेस्ट सेंचुरी, फिर होंगे बाहर!

IND vs AFG T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव, कौन हुआ बाहर, किसे मिली एंट्री

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल