1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में बंगाल में तीन गिरफ्तार

आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में बंगाल में तीन गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2018 08:22 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 08:22 pm IST

मैचों में सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने कल्याणी के गायेशपुर बेदीभवन इलाके में कल रात छापा मारकर क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया।

Betting- India TV Hindi
Betting

कल्याणी (पश्चिम बंगाल): मैचों में सट्टेबाजी रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने कल्याणी के गायेशपुर बेदीभवन इलाके में कल रात छापा मारकर क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में दो भाइयों जयंत और देवब्रत विश्वास को गिरफ्तार किया। उनसे एक टैबलेट, तीन मोबाइल और 2700 रूपये नगद बरामद किये गये। 

कल्याणी के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुब्रत कांगशाबानिक ने कहा, ‘‘दोनों भाइयों ने आईपीएल में सट्टेबाजी की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि हीरा उर्फ पप्पू दास इस रैकेट को चलाता है। पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल