1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. आईपीएल में 7 टीमों की तरफ से खेलने वाला पहला खिलाड़ी बना ये विस्फोटक बल्लेबाज

आईपीएल में 7 टीमों की तरफ से खेलने वाला पहला खिलाड़ी बना ये विस्फोटक बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2018 08:31 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 08:31 pm IST

एरन फिंच के नाम दर्ज हुआ आईपीएल इतिहास का बेहद दिलचस्प रिकॉर्ड।

एरन फिंच- India TV Hindi
एरन फिंच

एरन फिंच ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 2018 सीजन का पहला मैच खेला। मौजूदा सीजन में फिंच किंग्स इलेवन की तरफ से पहला मैच खेल रहे हैं। इसके साथ ही फिंच के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। फिंच अब आईपीएल में 7 अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फिंच के अलावा कोई और खिलाड़ी आज तक इतनी टीमों की तरफ से नहीं खेला है। फिंच को इस बार आईपीएल नीलामी में पंजाब ने 6 करोड़, 20 लाख रुपये में खरीदा था। 

एरन फिंच इससे पहले साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स, 2011-12 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया, 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2015 में मुंबई इंडियंस, 2016-17 में गुजरात लायंस और 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले हैं। इस तरह से फिंच आईपीएल इतिहास में 7 अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

हालांकि फिंच के लिए पंजाब की तरफ से पहला मैच बेहद खराब रहा और वो पहली ही गेंद पर 0 पर आउट हो गए। फिंच से उनकी टीम को ढेरों उम्मीदें थीं लेकिन वो फैंस और टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पंजाब को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल