1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. सहवाग की हुई आईपीएल में वापसी, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए करेंगे ओपनिंग?

सहवाग की हुई आईपीएल में वापसी, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए करेंगे ओपनिंग?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 01, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Apr 01, 2018 06:48 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की आईपीएल में वापसी हो गई है लेकिन कोच या मेंटॉर के तौर के पर नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर... जी हां सहवाग आईपीएल 11 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

वीरेंद्र सहवाग- India TV Hindi
वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की आईपीएल में वापसी हो गई है लेकिन कोच या मेंटॉर के तौर के पर नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर... जी हां सहवाग आईपीएल 11 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद किंग्स इलेवन पंजाब ने किया है। किंग्स इलेवन ने ट्वीट किया कि एरॉन फिंच की जगह सहवाग ओपनर की भूमिका निभाएंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ट्वीट में लिखा,” ‘ब्रेकिंग न्यूज! आपको बेहतरीन बैटिंग देखने को मिलेगी। वीरेंद्र सहवाग एक फिर से आईपीएल में खेलने को तैयार हैं। वह पहले मैच में टीम के ओपनर एरोन फिंच की जगह पारी की शुरुआत करेंगे। सहवाग ने भले ही क्रिकेट से दूरी बना ली हो, लेकिन वह अक्सर कुछ टूर्नामेंटों में खेलते नजर आ ही जाते हैं। 

इस ट्वीट को पढ़ने के बाद सहवाग के फैंस बेहद खुश हैं और वो सहवाग को बल्लेबाजी करते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। युवराज सिंह ने भी सहवाग की वपासी पर खुशी जताई।

युवराज सिंह ने भी सहवाग को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, ”हम एक बार पिर से वीरू पाजी को खेलते हुए देखना चाहते हैं, हम नेट पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल