1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. विक्रम सिंह का मानना, भारतीय टीम में U-17 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा

विक्रम सिंह का मानना, भारतीय टीम में U-17 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2020 05:33 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 05:33 pm IST

भारत की अंडर-16 टीम के पूर्व कप्तान विक्रम प्रताप सिंह को लगता है कि देश की मौजूदा अंडर-16 टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का दम रखती है। 

विक्रम सिंह का मानना,...- India TV Hindi
विक्रम सिंह का मानना, भारतीय टीम में U-17 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का माद्दा Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत की अंडर-16 टीम के पूर्व कप्तान विक्रम प्रताप सिंह को लगता है कि कोच बिबियानो फर्नाडेज के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही देश की मौजूदा अंडर-16 टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का दम रखती है। विक्रम ने कहा मौजूदा टीम उनकी टीम से बेहतर है जो दो साल पहले डायरेक्ट क्वालीफाई करने से 90 मिनट से चूक गई थी।

एआईएफएफ डॉट टीवी से बात करते हुए विक्रम ने कहा, "मैंने मौजूदा अंडर-16 टीम देखी है और मुझे लगता है कि वह हमसे बेहतर हैं। यह टीम जैसा प्रदर्शन कर रही है वैसा करती रही तो वह अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।"

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले डे नाइट अभ्यास मैच खेलेगा भारत

एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप-2018 में टीम को क्वार्टर फाइनल में ले जाने वाले विक्रम ने कहा, "युवा स्तर पर काफी काम किया जाना है। मुझे लगता है कि हमारी अंडर-16 टीम एएफसी चैम्पियनशिप के लिए हर बार क्वालीफाई करती रहेगी और उम्मीद है कि हम जल्दी विश्व कप खेलेंगे। मौजूदा खिलाड़ियों का गेंद पर अच्छा नियंत्रण है। उनको देख अच्छा लगता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल