1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs RCB : 10 रन बनाते ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे कोहली

IPL 2020, DC vs RCB : 10 रन बनाते ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 04:47 pm IST

कोहली अगर इस मैच में 10 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

कोरोना महामारी के बीच आईपीएल 2020 सीजन का 19वां मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का सुनहरा मौका है। कोहली अगर इस मैच में 10 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। 

दरअसल, कोहली के इस समय सभी प्रकार के टी20 मैचों को मिलाकर देखा जाए तो उनके नाम 8990 रन है। इस तरह 10 रन बनाते ही वो टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों के ख़ास क्लब में शामिल हो जाएंगे। जबकि वो ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे जो 9000 रन पूरे करेंगे। जबकि इससे पहले वर्ल्ड क्रिकेट में 9 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में  क्रिस गेल (13296 रन), कीरोन पोलार्ड (10370 रन), शोएब मलिक (9926 रन), ब्रेंडन मैक्कलम (9922 रन), डेविड वॉर्नर (9451 रन) और आरोन फिंच (9148 रन) शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - CSK vs KXIP : आईपीएल में कैच का शतक लगाने वाले दूसरे विकेट कीपर बने धोनी, टॉप पर है ये खिलाड़ी

वहीं कोहली अपने करियर में अभी तक 285 टी20 मैच खेले चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 41.05 की औसत और 134.25 के स्ट्राइक रेट से 8990 रन बनाए हैं। विराट अभी तक पांच टी20 शतक और 65 टी20 फिफ्टी जड़ चुके हैं।

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा उंगली में चोट के कारण सीजन-13 से हुए बाहर

बता दें कि आईपीएल के 2020 सीजन में 13वें सीजन में विराट अपनी पहली तीन पारियों में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद पिछली मैच में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस तरह वो आईपीएल में 5,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली के खिलाफ मैच में कोहली इस मुकाम को हासिल कर पाते हैं या नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल