1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कोरोना वारियर्स को समर्पित जर्सी पहनकर खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी

IPL 2020 : कोरोना वारियर्स को समर्पित जर्सी पहनकर खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 02:14 pm IST

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके खिलाफ यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जो जर्सी पहनेंगे उस पर ‘ थैंक्यू कोविड वारियर्स ’ लिखा होगा।

IPL 2020 : कोरोना वारियर्स...- India TV Hindi
IPL 2020 : कोरोना वारियर्स को समर्पित जर्सी पहनकर खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके खिलाफ यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जो जर्सी पहनेंगे उस पर ‘ थैंक्यू कोविड वारियर्स ’ लिखा होगा जो कोरोना महामारी के बीच काम पर डटे कोरोना योद्धाओं के जज्बे को उनका सलाम होगा।

आईपीएल की शुरूआत शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहले मैच से होगी । दिल्ली टीम ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक मैच जर्सी पर ‘थैंक्यू कोविड वारियर्स’ लिखा होगा और पूरे सत्र में टीम यही जर्सी पहनेगी।’’

IPL 2020 : गावस्कर ने चुनी MI की प्लेइंग XI, टीम की इन कमजोरियों पर जताई चिंता

दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वर्चुअल मीट में कुछ कोरोना योद्धाओं से बात भी की जिनमें डॉक्टर और पुलिस अधिकारी शामिल थे।

ईशांत ने विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ सभी सफाईकर्मियों, डॉक्टरों, सुरक्षाबलों, रक्तदान करने वालों, समाजसेवियों, डॉक्टरों और उनके परिवारों को यह मानवता की सेवा के लिये हमारा सलाम है।’’ अमित मिश्रा ने कहा ,‘‘ इन कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिये शब्द काफी नहीं है । आप सभी को हमारा सलाम। आपके काम प्रेरित करते रहेंगे ।’’

कैफ ने कहा, ‘‘जिंदगी की इस लड़ाई में दूसरों को खुद से आगे रखने के लिये बड़ा जज्बा और निस्वार्थ भाव चाहिये होता है । दुनिया को बेहतर बनाने के लिये मैं आप सभी को सलाम करता हूं।’’ 

IPL 2020 : मुंबई के खिलाफ पहले मैच में धोनी के पास होगा ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल