1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : वाशिंगटन सुंदर ने माना, चीजों को सिंपल बनाये रखने का मिला इनाम

IPL 2020 : वाशिंगटन सुंदर ने माना, चीजों को सिंपल बनाये रखने का मिला इनाम

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 01:00 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का मानना है इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चीजों को सरल बनाये रखने का उन्हें इनाम मिला।

IPL 2020 : वाशिंगटन सुंदर ने...- India TV Hindi
IPL 2020 : वाशिंगटन सुंदर ने माना, चीजों को सिंपल बनाये रखने का मिला इनाम Image Source : PTI

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का मानना है इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चीजों को सरल बनाये रखने का उन्हें इनाम मिला और वह पावरप्ले और बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने में सफल रहे।

आरसीबी की अब तक के सफल अभियान में सुंदर की भूमिका अहम रही है। उन्होंने सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ दो विकेट लिये जिसमें इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का कीमती विकेट भी शामिल था। उनकी टीम ने यह मैच 82 रन से जीता।

RCB vs KKR, Video : डी विलियर्स ने तूफानी फिफ्टी के दौरान मारा लंबा छक्का, मैदान के बाहर कार से टकराई गेंद

सुंदर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं बस चीजों को सरल बनाकर रखना चाहता हूं और सही लेंथ पर गेंदबाजी करने पर ध्यान दे रहा हूं। इस सत्र में मेरे लिये यह कारगर साबित हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम शारजाह में खेल रहे थे, इसलिए मैं बहुत अधिक चीजों को नहीं आजमाना चाहता था। यह हमारे लिये महत्वपूर्ण जीत है।’’ 

सुंदर ने सात मैचों में पांच विकेट लिये हैं लेकिन उन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी की है। उनकी 51 गेंदें खाली गयी है। युजवेंद्र चहल (10 विकेट) के साथ मिलकर उन्होंने बीच के ओवरों में रन प्रवाह पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभायी है। सुंदर ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ मिलकर अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल