1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL : धोनी को 'आइसक्रीम' बताते हुए शेन वॉटसन ने कह दी यह बड़ी बात

IPL : धोनी को 'आइसक्रीम' बताते हुए शेन वॉटसन ने कह दी यह बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 03:59 pm IST

वॉटसन ने कहा 'पहली बार धोनी के काम करने के बारे में बोलूं। तो, जब आप उनके खिलाफ खेलते हो, तो वह आपको आसानी से कुछ हासिल नहीं करने देते। वह मैदान पर आईसक्रीम की तरह हैं।'

IPL: Shane Watson calls Dhoni 'ice cream', this big thing- India TV Hindi
IPL: Shane Watson calls Dhoni 'ice cream', this big thing Image Source : TWITTER/MSDFANSOFFICIAL

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें हम 'कैप्टन कूल' के नाम से भी जानते हैं उन्हें अब टीम से साथी खिलाड़ी शेन वॉटसन ने 'आईसक्रीम' कहकर पुकारा है। आईपीएल में धोनी की कप्तानी और उनके शांत रवैये को देखते हुए वॉटसन ने उन्हें ये नाम दिया है। इसी के साथ वॉटसन ने धोनी के साथ काम करने को एक बेहतरीन अनुभव भी बताया है।

क्रिकेट.डॉट.एयू से एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने कहा 'पहली बार धोनी के काम करने के बारे में बोलूं। तो, जब आप उनके खिलाफ खेलते हो, तो वह आपको आसानी से कुछ हासिल नहीं करने देते। वह मैदान पर आईसक्रीम की तरह हैं।'

इसी के साथ उन्होंने कहा 'लेकिन उन्हें जानना, उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। क्रिकेट के इतने चोटी के लोगों से मिलना अच्छा रहा।'

ये भी पढ़ें - IPL : भारतीय खिलाड़ी खाली स्टेडियम में खेलकर बड़े हुए हैं, हमें कोई परेशानी नहीं - दिनेश कार्तिक

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स शेन वॉटसन के शतक की बदौलत ही चैंपियन बना था। फाइनल में उस खास शतक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा 'फाइनल में लगाई गई सेंचुरी बहुत खास थी, खास तौर पर उस समय स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम करने का अपना अलग अनुभव था। मैंने जितने भी कोच के साथ काम किया है उनमें वह सबसे शानदार हैं। फ्लेमिंग को क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ है, उनकी मानसिक रूप से बेहद सुलझे हुए हैं और मैन-मैनेजमेंट भी उनका बहुत अच्छा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल