1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KKR vs MI : 47 रन बनाते ही सूर्य कुमार यादव ने मुंबई के लिए रचा ये ख़ास कीर्तिमान

IPL 2020, KKR vs MI : 47 रन बनाते ही सूर्य कुमार यादव ने मुंबई के लिए रचा ये ख़ास कीर्तिमान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 08:28 pm IST

सूर्य कुमार यादव ने अपने बल्ले से मैदान के चारो ओर तूफानी शॉट्स लगाते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Surya Kumar Yadav- India TV Hindi
Surya Kumar Yadav Image Source : IPLT20.COM

कोरोना महामारी के बीच दुनिया की सबसे बड़ी इंडियन प्रीमीयर लीग यूएई में खेली जा रही है। जिसके 5वें मैच में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स ( केकेआर ) ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस तरह मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटनं डी कॉक मैदान में उतरे। हलांकि मुंबई की शुरुआत बढ़िया नहीं रही और दूसरे ओवर में डी कॉक चलते बने। जिसके बाद मैदान में उतरे सूर्य कुमार यादव ने अपने बल्ले से मैदान के चारो ओर तूफानी शॉट्स लगाते हुए एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

इस मैच में 47वां रन बनाते ही सूर्य कुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की तरफ से अपने 1000 रन पूरे किये। जिसके चलते वो अब मुंबई के लिए आईपीएल में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी 47 रन की पारी तक सूर्य 6 चौके व 1 छक्का लगा चुके हैं। इतना ही नहीं सूर्य ने पारी के तीसरे ओवर में संदीप वारियर को 4 चौके लगाए। 

वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा अब आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। जिनके नाम केकेआर के खिलाफ 829 रन दर्ज हैं। अब इस मामले में रोहित शर्मा आगे आ गए हैं। हालांकि उनकी बल्लेबाजी अभी भी जारी है। मैच की शुरुआत से पहले केकेआर के खिलाफ उनके नाम 824 रन थे लेकिन जैसे ही उन्होंने छक्का मारा 830 रनों के साथ अब सबसे आगे आ गए हैं। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें ) 

IPL 2020 : मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा बनने के साथ ही कीरोन पोलार्ड के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर जीत से आगाज किया था।  जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस कोलकाता के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ केकेआर पहले मैच में ही जीत के साथ विजयी लय हासिल करना चाहेगी। वहीं हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 19 में मुंबई इंडियंस ने तो 6 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाजी मारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल