1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : राहुल के सिर पर ऑरेंज कैप और रबाडा के पास पर्पल कैप पर बरकरार

IPL 2020 : राहुल के सिर पर ऑरेंज कैप और रबाडा के पास पर्पल कैप पर बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 04:54 pm IST

आईपीएल-13 के 38 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप अपने पास ही रखी है। 

IPL 2020 : राहुल के सिर पर...- India TV Hindi
IPL 2020 : राहुल के सिर पर ऑरेंज कैप और रबाडा के पास पर्पल कैप पर बरकरार Image Source : IPLT20.COM

दुबई| आईपीएल-13 के 38 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप अपने पास ही रखी है। राहुल के 10 मैचों में 540 रन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके नाम 10 मैचों से 465 रन हैं। धवन ने आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। पंजाब के ही मयंक अग्रवाल 465 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में दिल्ली के कगिसो रबाडा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। 10 मैचों में रबादा ने 21 विकेट लिए हैं। उनके बाद पंजाब के मोहम्मद शमी का नाम है, जिनके नाम 16 विकेट हैं। मुम्बई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के नाम 15 विकेट हैं और वह तीसरे क्रम पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।