Live Score SRH vs DC live cricket score IPL 2020 match 47 Sunrisers Hyderabad Delhi Capitals playing 11 Live Match Updats Dubai
सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।इन दोनों द्वारा पॉवरप्ले में जुटाए गए रिकार्ड 77 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही।
हैदराबाद के लिए मनीष पांडेय ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे।
दिल्ली के लिए एनरिच नोट्र्जे और रविचंद््रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की।
दोनों टीमें
प्लेइंग इलेवन-
सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर (सी), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन
दिल्ली कैपिटल्स - अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसिस रबाडा, एनरिक नार्जे, तुषार देशपांडे
दिल्ली बनाम हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर
DC 131 (19)
SRH 219/2 (20.0)