1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Watch : क्रिस गेल की इस फील्डिंग को देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

Watch : क्रिस गेल की इस फील्डिंग को देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 09:11 pm IST

पंजाब की टीम टूर्नामेंट के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ रही है। इस मुकाबले में पंजाब की तरफ से पहली बार क्रिस गेल को खेलने का मिला है।

Universe Boss, Chris Gayle, IPL 2020, IPL, sports, cricket- India TV Hindi
Chris Gayle Image Source : IPL 2020.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आधा सीजन खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट में इस बार कई सारे उलटफेर देखने को मिला है। ऐसे में लीग इस ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां से पॉइंट्स टेबल में निचले स्थान पर कायम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए लगभग सभी मैच जीतना जरूरी हो गया है।

पंजाब की टीम टूर्नामेंट के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ रही है। इस मुकाबले में पंजाब की तरफ से पहली बार क्रिस गेल को खेलने का मिला है। गेल हालांकि अपनी बल्लेबाजी के लिए अधिक जाने जाते हैं लेकिन फील्डिंग के दौरान भी वह कभी-कभी ऐसा कर जाते हैं जिसे देखकर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों के साथ टेलीविजन पर देखने वाले दर्शक भी अपनी मुस्कान को नहीं रोक पाते हैं।

ऐसा ही कुछ उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के तीसरे ओवर में किया जब अर्शदीप अपना पहला ओवर डालने आए। अर्शदीप के सामने एरोन फिंच बल्लेबाजी कर रहे थे। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर फिंच के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में गया लेकिन मुस्तैदी से तैनात स्लिप में खड़े क्रिस गेल ने गेंद पर झप्पटा मार अपने हाथों में जकड़ लिया।

इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि किंग्स के खिलाड़ियों के साथ एरोन फिंच भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

देखें क्रिस गेल का यह मजेदार वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल