1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मुंबई के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से निराश दिखे दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों के लिए कह दी यह बात

मुंबई के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से निराश दिखे दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों के लिए कह दी यह बात

 Edited By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 04:21 pm IST

मुम्बई ने पहले खेलते हुए दिल्ली के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

Ricky Ponting, IPL 2020, Delhi capitals, Mumbai Indians, Sports- India TV Hindi
Ricky Ponting Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया है कि मुम्बई इंडियंस के साथ हुए क्वालीफायर-1 मुकाबले में उनकी टीम किसी भी हालत में 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई नहीं दिख रही थी। 

मुम्बई ने दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और अब दिल्ली को दूसरे क्वालीफायर में खेलना होगा। दूसरा क्वालीफायर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के विजेता और दिल्ली के बीच होगा।

मुम्बई ने पहले खेलते हुए दिल्ली के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

पोंटिंग ने इस मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "शुरुआत के ओवरों में हमारा एक्जक्यूशन किसी भी तरह से लक्ष्य का पीछा करने लायक नहीं था। यही हाल गेंदबाजी का भी रहा। पहले ही ओवर में हमने 18 रन दिए और यहीं से हम लय खो बैठे। बीच में हमने वापसी की कोशिश् की लेकिन बाद में हमारा प्लान फिर खराब हो गया। हमारा एक्जक्यूशन मीलों दूर था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल