1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : फाइनल में अर्धशतक जड़ते हुए कप्तान अय्यर ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020 : फाइनल में अर्धशतक जड़ते हुए कप्तान अय्यर ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 09:36 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कमाल कर दिया है।

IPL 2020 : फाइनल में अर्धशतक...- India TV Hindi
IPL 2020 : फाइनल में अर्धशतक जड़ते हुए कप्तान अय्यर ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कमाल कर दिया है। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 65 रन बनाए और इसी के साथ वह IPL फाइनल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए। हालांकि अय्यर के पास IPL फाइनल में बतौर कप्तान डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन वह महज 4 रन से चूक गए। वॉर्नर ने 2016 में RCB के खिलाफ IPL फाइनल में 69 रनों की पारी खेली। 

कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली की ओर से कप्तान अय्यर के अलावा रिषभ पंत ने 38 गेंदों पर 56 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान पंत के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल