1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, SRH vs RR : आईपीएल इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बने वॉर्नर

IPL 2020, SRH vs RR : आईपीएल इतिहास में इस मुकाम को हासिल करने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बने वॉर्नर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 04:45 pm IST

हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के बीच सिर्फ 23 रनों की साझेदारी हो पाई। जिसके बाद बेयरस्टो आउट होकर चलते बने मगर डेविड वॉर्नर ने एक ख़ास मुकाम हासिल किया है।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : IPLT20.COM

कोरोना महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में रविवार को डबल हेडर का पहला व टूर्नामेंट का 26वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिमसें हैदराबाद ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसी बीच हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के बीच सिर्फ 23 रनों की साझेदारी हो पाई। जिसके बाद बेयरस्टो आउट होकर चलते बने मगर डेविड वॉर्नर ने एक ख़ास मुकाम हासिल किया है।

दरअसल, हाल ही में आईपीएल के इतिहास में 50 अर्धशतक पूरे करने वाले डेविड वॉर्नर ने राजस्थान के खिलाफ हैदरबाद के लिए 3500 रन पूरे कर डाले। इस तरह वो आईपीएल के इतिहास के किसी एक फ्रेंचाईजी के खिलाफ 3500 रन बनाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ आईपीएल इतिहास में एबी डी विलियर्स हैं। जो आरसीबी के लिए 3879 रन बना चुके हैं। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें )

वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की तरफ से मनीष पाण्डेय ने भी राजस्थान के खिलाफ जारी मैच में आईपीएल करियर में 3000 रन पूरे किये। 

SRH vs RR : देखिए कैसे संजू सैमसन ने बेहतरीन डाइव मार लपका शानदार कैच, हैरान रह गया बल्लेबाज!

बता दें कि हैदराबाद की टीम 6 मैचों में तीन जीत और 3 हार लेकर 6 अंकों के साथ पाइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक लेकर 7वें नंबर पर है। इस लिहाज से राजस्थान के लिए इस मैच में जीतना काफी अहम है और उनकी टीम में धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में स्टोक्स पर भी सबकी निगाहें होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल