आईपीएल 2020 के 26वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से रोमांचक मुकाबले में मात दी। राजस्थान के लिए जीत के हीरो राहुल तेवतिया (45*) और रियान प्रयाग (42*) रहे जिन्होंने 6ठें विकेट के लिए नाबाद 85 रन की साझेदारी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा है। हैदारबाद की पारी की शुरुआत काफी धीमी रही थी। पावरप्ले में उन्होंने बेयरस्टो का विकेट खोकर मात्र 26 रन बनाए थे। इसके बाद मनीष पांडे (54) और डेविड वॉर्नर (48) ने शानदार साझेदारी कर टीम की रन गति को बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। अंत में विलियमसन (22*) और गर्ग (15) ने तेजी से कुछ रन बनाकर टीम को 158 रन के स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी 5 ओवर में हैदराबाद ने दो विकेट खोकर 62 रन बटौरे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रहे। नए सलामी बल्लेबाज बेन स्टोक्स 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बटलर (16)-स्मिथ (5) भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। सैमसन (26) और उथप्पा (18) ने छोटी साझेदारी कर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन एक एक करके वह भी पवेलियन लौट गए। 78 के स्कोर पर राजस्थान के 5 विकेट गिर गए थे और हर कोई जीत की उम्मीद छोड़ बैठा था, लेकिन एक बार फिर राहुल तेवतिया ने मैच जिताऊ पारी खेली और इस दौरान रियान प्रयाग ने उनका साथ दिया। राजस्थान ने यह मुकाबला एक गेंद शेष रहते जीत लिया।
Live Cricket Score SRH vs RR
SRH 158/4 (20)