1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Video, DC vs KXIP : जानिए किस तरह डेब्यू मैच में 20 साल के बिश्नोई ने पंत को अपने जाल में फंसाया

Video, DC vs KXIP : जानिए किस तरह डेब्यू मैच में 20 साल के बिश्नोई ने पंत को अपने जाल में फंसाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 09:06 pm IST

पंजाब की तरफ से डेब्यू करने वाले लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने ऋषभ पंत की कमजोरियों पर वार करके उन्हें अपने जाल में फंसाया।

Ravi Binshnoi and Rishabh Pant- India TV Hindi
Ravi Binshnoi and Rishabh Pant Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने हैं जिसमें दो युवा कप्तान अय्यर और राहुल के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच जहां दिल्ली की शूरुआत सही नहीं रही वहीं पंजाब की तरफ से डेब्यू करने वाले लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने ऋषभ पंत की कमजोरियों पर वार करके उन्हें अपने जाल में फंसाया। जिसके चलते पंजाब की टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी की। 

दरअसल, शुरूआती 3 झटकों के बाद ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर की तरफ ले जा रहे थे। मगर इसी बीच बिश्नोई ऐसा लग रहा था जैसे कि पंत के खिलाफ वो पूरा होम वर्क करके मैच में उतरें हो। उन्होंने जब भी पंत के सामने गेंदबाजी की सभी गेंदे आउट साइड ऑफ स्टंप डाली। इस तरह पंत उन गेंदों पर लगातार शॉट मारने के चक्कर में मिस कर रहे थे। जिसके चलते वो अपना धैर्य भी खो बैठे। 

पारी के 14वें ओवर में बिश्नोई ने पंत को सभी गेंदे ऑफ स्टंप के बाहर डाली और वो मिस कर गए इसके बाद अगली गेंद पर पंत ने थोडा जगह बनाकर शानदार चौका मारा। तभी ओवर की अंतिम गेंद बिश्नोई ने रॉंग वन डाली जिसे पंत समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन चलते बने। इस तरह 20 साल के बिश्नोई ने दिल्ली को पंत के रूप में चौथ झटका दिया और वो 31 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। जबकि उनका ये आईपीएल का पहला विकेट बना।  ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें )

IPL 2020, DC vs KXIP : दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में दांव पर लगे होंगे ये शानदार रिकॉर्ड

गौरतलब है कि बिश्नोई इस साल की शुरुआत में अंडर 19 टीम इंडिया की तरफ से विश्वकप में खेले थे। जहां वो अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। जिसके चलते नीलामी के दौरान उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में ना सिर्फ शामिल किया बल्कि पहले मैच में खेलने का मौका भी दिया। जिस पर वो पूरे खरे उतरे हैं। 

IPL 2020 : सुनील गावस्कर ने बताया, KXIP का ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान

बता दें कि आईपीएल के पहले मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। इस तरह धोनी की सीएसके ने टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। जिसके दूसरे मैच में अब राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स दोनों जीत से आगाज करना चाहेगी। इतना ही नहीं इन दोनों टीमों की निगाहें पहली बार आईपीएल ख़िताब जीत पर भी लगी हुई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल