1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs CSK, IPL 2021 Toss : दिल्ली ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, रिपल पटेल करेंगे डेब्यू

DC vs CSK, IPL 2021 Toss : दिल्ली ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, रिपल पटेल करेंगे डेब्यू

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2021 06:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 07:06 pm IST

चेन्नई और दिल्ली दोनों टीमें अबतक कुल 12-12 मैच खेल चुकी है और दोनों ने 9-9 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

CSK vs DC, IPL 2021, Toss, Chennai, Delhi, Sports, cricket - India TV Hindi
CSK vs DC, IPL 2021 Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का आज 50वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे का सामना करेंगी। टूर्नामेंट में यह दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

ऐसे में इस मुकाबले में सीएसके और दिल्ली की कोशिश होगी की वह लीग स्टेज का अंत अंकतालिका में पहले स्थान पर रहते हुए करें। चेन्नई और दिल्ली दोनों टीमें अबतक कुल 12-12 मैच खेल चुकी है और दोनों ने 9-9 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिपल पटेल, अक्षर पटेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

चेन्नई सुपरकिंग्स- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्ताव), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड

 

ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों का टॉस में क्या हाल रहा है-

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई की टीम तीन बार की आईपीएल चैंपियन है। लीग में यह एक ऐसी अनुभवी टीम हैं जो किसी भी तरह के पिच और परिस्थित में मैच को अपने पक्ष में करना जानती है। हालांकि इस सीजन में टीम ने चेन्नई की टीम अपने कुल 12 मैचों में से सिर्फ 5 टॉस जीत पाई है। वहीं 7 मौकों पर सिक्का चेन्नई के विरोधी टीम के पक्ष में उछला है।

टॉस के बाद टीम के परिणाम को देखें तो इस सीजन में सीएसके ने जीतनी बार बार टॉस जीता है टीम को उस मैच में जीत मिली है जाहें वह पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी चुनी हो।

वहीं 7 मौके पर टीम ने टॉस हारकर भी चार मैचों में जीत हासिल की जबकि सिर्फ तीन बार ऐसा हआ है की उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन से ही अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। 13वें सीजन में टीम उपविजेता रही थी। वहीं 14वें सीजन में भी दिल्ली ने धमाकेदार शुरुआत की। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

वहीं अबतक खेले गए उसके 12 मैचों पर नजर डाले तो इसमें टीम ने कुल 7 बार टॉस जीता है जबकि 5 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टॉस जीतने के बाद दिल्ली के लिए परिणाम पर नजर डालें तो 7 मैचों में टॉस जीतने के बाद उसे 6 बार मैच में जीत मिली है। इस दौरान टीम ने जाहें पहले बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी चुनी हो। इसके अलावा दिल्ली की टीम 5 बार टॉस हारी है जिसमें से उसे तीन मौकों पर जीत जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल