1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : आकंड़ों में जानें KKR और RCB के बीच इस सीजन किसका पलड़ा है भारी

IPL 2021 : आकंड़ों में जानें KKR और RCB के बीच इस सीजन किसका पलड़ा है भारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 01:33 pm IST

IPL 2021 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी।

IPL 2021 : आकंड़ों में जानें...- India TV Hindi
IPL 2021 : आकंड़ों में जानें KKR और RCB के बीच इस सीजन किसका पलड़ा है भारी Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 के दूसरे चरण में आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है जो 14वें सीजन का 32वां मैच है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। RCB की नजरें जहां इस मैच में अपनी पुरानी लय को बरकरार रखने पर होगी। वहीं, KKR के लिए प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखने के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद अहम होगा।

हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 27 मैच खेले गए है। इस दौरान RCB ने 13 बार जबकि KKR ने 15 बार जीत हासिल की है। ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

IPL 2021 में कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 मैचों में से 5 जीतकर तीसरे स्थान पर है जबकि कोलकाता के लिए ये सीजन बेहद ही खराब रहा है। KKR सिर्फ 7 में से 2 ही मैच जीत सकी है और प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर बनी हुई है।

IPL 2021 CSK vs MI: मिलने की गेंद ने किया रायडू को चोटिल, रिटायर्ड हर्ट हो कर मैदान छोड़ा

सबसे ज्यादा रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL के 14वें सीजन में ग्लैन मैक्सवेल शानदार फॉर्म में हैं और टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ग्लैन मैक्सवेल इस सीजन 7 मैचों में करीब 37 की औसत से 223 रन बना चुके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नितीश राणा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जो मौजूदा सीजन में 201 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। 

IPL 2021 : विराट कोहली सीजन-14 के बाद छोड़ेंगे आरसीबी की कप्तानी

सबसे ज्यादा विकेट 

हर्षल पटेल न केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बल्कि IPL के 14वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में टॉप पर चल रहे हैं। हर्षल पटेल 7 मैचों में 15.11 की औसत से 17 विकेट चटका चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये सीजन अभी तक खराब रहा है और उसके गेंदबाज लगातार निराश कर रहे हैं। कोलकाता के लिए सीजन के पहले चरण में पैट कमिंस ने 9 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि दूसरे चरण में कमिंस टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऐसे में गेंदबाजी का भार प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों पर होगा।

दोनों टीम इस प्रकार हैं :

केकेआर: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट।

आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंत चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वाहिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल