1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : जहीर खान से अपना नाम सुनकर रो पड़ा मुंबई इंडियंस का ये युवा तेज गेंदबाज

IPL 2021 : जहीर खान से अपना नाम सुनकर रो पड़ा मुंबई इंडियंस का ये युवा तेज गेंदबाज

 Reported By: IANS
 Published : Apr 17, 2021 01:59 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 01:59 pm IST

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने कहा है कि इस साल 18 फरवरी को नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान ने जब उनका नाम पुकारा तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। 

Yudhvir Singh- India TV Hindi
Yudhvir Singh Image Source : TWITTER - @MIPALTAN

मुंबई| आईपीएल की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने कहा है कि इस साल 18 फरवरी को नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान ने जब उनका नाम पुकारा तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। 

मुंबई इंडियंस ने टिवटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चारक ने कहा, " मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा। और अगर नहीं तो ठीक है। मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे। नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए।"

उन्होंने कहा, " मैं बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए यह कितना अविश्वसनीय था। मुंबई के लिए चयन होना मेरे और मेरे राज्य जम्मू कश्मीर के लिए बहुत बड़ी बात थी। मेरे राज्य के टीम साथियों को मुझसे बहुत उम्मीदें थी कि मैं मैच खेलूंगा और अपने राज्य का नाम रौशन करूंगा।"

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके चारक को मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल