1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, KKR vs RCB : 200वें मैच को यादगार बनाने से चूके विराट कोहली, नहीं बना सके यह रिकॉर्ड

IPL 2021, KKR vs RCB : 200वें मैच को यादगार बनाने से चूके विराट कोहली, नहीं बना सके यह रिकॉर्ड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 07:55 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली का आईपीएल में यह 200वां मैच था।

Virat Kohli, Sports, IPL, IPL 2021, cricket, KKR vs RCB - India TV Hindi
Virat Kohli  Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अपने 200वें मैच में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। विराट को कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने एलबीडबल्यू किया। इसके साथ ही इस खास मौके पर कोहली टी-20 फॉर्मेट में अपने 10000 रन पूरा करने भी चूक गए। कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी भी 66 रन बनाने की जरुरत है।

वहीं इससे पहले कप्तान कोहली मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। आरसीबी की टीम फिलहाल सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि केकेआर की टीम सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ चार अंक लेकर सातवें नंबर पर है। 

दोनों टीमों के बीच अबतक हुए मुकाबलों में 14 बार केकेआर ने जबकि 13 बार आरसीबी ने जीत हासिल की है। इस मुकाबले से आरसीबी के लिए केएस भरत और वनिंदु हसारंगा ने जबकि केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने डेब्यू किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल