1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : चेन्नई चरण के लिये रवाना हुई कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम

IPL 2021 : चेन्नई चरण के लिये रवाना हुई कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2021 05:30 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 05:30 pm IST

दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शुक्रवार से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के पहले तीन मैच खेलने के लिये चेन्नई रवाना हो गयी।

IPL 2021 : चेन्नई चरण के लिये...- India TV Hindi
IPL 2021 : चेन्नई चरण के लिये रवाना हुई कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम Image Source : KOLKATA KNIGHT RIDERS

मुंबई। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) शुक्रवार से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के पहले तीन मैच खेलने के लिये चेन्नई रवाना हो गयी। कुलदीप यादव, लॉकी फर्गुसन और पैट कमिंस चेन्नई में टीम के होटल में पृथकवास में हैं। इन तीनों को छोड़कर पूरी टीम और प्रबंधन ने दोपहर को चेन्नई के लिये चार्टर्ड फ्लाइट ली।

केकेआर का सामना सत्र के शुरूआती मैच में रविवार को चेपक में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इयोन मोर्गन की अगुआई वाली टीम चेन्नई में 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी।

IPL 2021 : RCB के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया, क्या है उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना

चेन्नई चरण के बाद केकेआर मुंबई लौटेगी और फिर अहमदाबाद के लिये रवाना होगी। बेंगलुरू उसका अंतिम चरण होगा। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल