1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. घर वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खड़े किए हाथ तो भड़क उठे IPL में कमेंट्री कर रहे माईकल स्लैटर

घर वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खड़े किए हाथ तो भड़क उठे IPL में कमेंट्री कर रहे माईकल स्लैटर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2021 06:19 pm IST,  Updated : May 03, 2021 06:19 pm IST

माइकल स्लैटर ने अपने देश ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन की कोविड-19 से प्रभावित भारत से अपने देशवासियों को स्वदेश वापसी की अनुमति नहीं देने के लिये कड़ी आलोचना करते हुए इसे अपमानजनक बताया। 

Michael Slater- India TV Hindi
Michael Slater Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लैटर ने अपने देश ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन की कोविड-19 से प्रभावित भारत से अपने देशवासियों को स्वदेश वापसी की अनुमति नहीं देने के लिये कड़ी आलोचना करते हुए इसे अपमानजनक बताया। 

स्लैटर अभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोविड-19 के प्रकोप के कारण यहां से व्यावसायिक उड़ानों को प्रतिबंधित कर रखा है जिससे आईपीएल में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और कमेंटेटरों की समस्या बढ़ गयी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को स्वयं कोई व्यवस्था करनी होगी। 

स्लैटर ने ट्वीट किया, ‘‘यदि हमारी सरकार को ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सुरक्षा की परवाह है तो वह हमें स्वदेश लौटने की अनुमति देगी। यह अपमानजनक है। किसी भी अनहोनी के लिये आप जिम्मेदार होंगे प्रधानमंत्री। हमारे साथ ऐसा व्यवहार करने का आपने साहस कैसा किया। आप कैसे पृथकवास प्रणाली को सुलझाते हैं। मुझे आईपीएल में काम करने के लिये सरकार ने अनुमति दी थी और अब सरकार नजरअंदाज कर रही है। ’’ 

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने देश के नागरिकों के भारत से आने पर अस्थायी रोक लगा रखी है। यदि वे अपने आगमन से पहले 14 दिन के अंदर भारत में रहते हैं तो सरकार ने उनके लिये पांच साल जेल की सजा या भारी जुर्माने की धमकी दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल