1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs RR: राहुल और मयंक लगाया रनों का अंबार, बनाए ये रिकॉर्ड्स

PBKS vs RR: राहुल और मयंक लगाया रनों का अंबार, बनाए ये रिकॉर्ड्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 21, 2021 10:24 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 10:53 pm IST

केएल राहुल ने आज 22 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

PBKS vs RR: kl rahul completes 3000 ipl runs- India TV Hindi
PBKS vs RR: kl rahul completes 3000 ipl runs Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 का 32वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया है। उन्होंने आज 22 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

राहुल ने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे किए हैं। केएल राहुल पंजाब के सलामी बल्लेबाज होने के साथ टीम को जीत दिलाने की सबसे बड़ी उम्मीद भी हैं। पंजाब का शीर्ष क्रम ही उसकी ताकत है, जिसका राहुल एक अहम हिस्सा हैं। इसके अलावा राहुल के बाद मयंक अग्रवाल ने भी आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए और वह ऐसा करने वाले 40वें खिलाड़ी बने हैं।

राहुल और मयंक ने राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले में शतकीय साझेदारी की। यह आईपीएल में उनकी 5वीं शतकीय साझेदारी है।

राहुल के आईपीएल करियर की बात करें तो आज वे अपना 89वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। राहुल आईपीएल में पंजाब किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं।

साल 2013 में राहुल के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने उन्हें खरीदा था। साल 2014 में उनको हैदराबाद ने एक करोड़ रुपयों में खरीदा था। वहां उनको शीर्ष और मध्य क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिला था।

PBKS vs RR: केएल राहुल ने एक हाथ से सुपरमैन कैच पकड़कर संजू सैमसन को किया हैरान, देखें वीडियो

फिर साल 2016 में उन्होंने आरसीबी में वापसी की। उस सीजन में राहुल ने 14 मैचों में 397 रन बनाए छथेय़ लेकिन आरसीबी ने उनको रिटेन नहीं किया और पंजाब ने मौके पर चौका मार कर उनको अपनी टीम में ले लिया। पंजाब ने उन्हें 2018 में 11 करोड़ रुपयों में खरीदा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल