1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : CSK की ओर से ये बड़ा कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

IPL 2021 : CSK की ओर से ये बड़ा कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 07:14 pm IST

रवींद्र जडेजा ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2021 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IPL 2021 : CSK की ओर से ये बड़ा...- India TV Hindi
IPL 2021 : CSK की ओर से ये बड़ा कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने रवींद्र जडेजा Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2021 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ड्वेन ब्रावो (127) और आर अश्विन (120) ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

DC vs SRH Dream 11 Team Prediction : इन शानदार खिलाड़ियों को Dream 11 टीम में दे सकते हैं मौका

यही नहीं, जडेजा ने IPL मे RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। जडेजा ने IPL में RCB के 23 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस लिस्ट में हरभजन सिंह, आशीष नेहरा और संदीप शर्मा का नाम भी शामिल हैं। तीनों गेंदबाजों ने भी RCB के खिलाफ 23 विकेट झटके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल