1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. SRH vs CSK : आज क्या हो सकती है दोनों टीमों की Playing XI, मैच की पूरी जानकारी

SRH vs CSK : आज क्या हो सकती है दोनों टीमों की Playing XI, मैच की पूरी जानकारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2022 11:13 am IST,  Updated : Apr 09, 2022 11:13 am IST

एक तरफ होंगे सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा और उनके सामने होंगे सनराइसर्ज हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन। 

Nicholas Pooran- India TV Hindi
Nicholas Pooran Image Source : TWITTER/@SRH

CSK vs SRH Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing XI Tata IPL 2022

आईपीएल 2022 में आज एक और बहुत खास मैच होने जा रहा है। खास इस लिहाज से कि दोनों टीमों आईपीएल चैंपियन नही हैं, लेकिन इस बार का अभी तक का इनका सीजन बहुत खराब गया है। एक तरफ होंगे सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा और उनके सामने होंगे सनराइसर्ज हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन। दोनों टीमों प्वाइंट्स टेबल में नीचे के नंबर पर संघर्ष कर रही हैं, हालांकि आज एक बात तो पक्की है कि कम से कम एक टीम का खाता तो जीत के साथ खुल ही जाएगा। 

रविंद्र जडेजा की कप्तानी में तीनों मैच हारी है सीएसके 

चेन्नई सुपरकिंग्स चार बार की आईपीएल चैंपियन है और अब पहली बार रविंद्र जडेजा की कप्तानी में टीम मैदान में उतर रही है। किसी भी कप्तान की ​इससे खराब शुरुआत नहीं हो सकती, जो रविंद्र जडेजा की हुई है। उन्हें लगातार तीन मैचों में करारी हार मिली है और टीम इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में नंबर आठ पर है। टीम को अपने कुछ खास खिलाड़ियों की कमी भी खल रही है, जिसमें दीपक चाहर शामिल हैं। वहीं बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो ये टीम भी एक बार की आईपीएल चैंपियन है। टीम ने इस साल अपने दो मैच खेले हैं और दोनों गवां दिए हैं। दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश है। आज एक टीम जीत दर्ज कर लेगी और अपना खाता भी खोल लेगी, लेकिन दूसरी टीम को अभी भी इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी चर्चा हो रही है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन 
रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन 
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

सीएसके बनाम एसआरएच मैच की ड्रीम 11 टीम 
विकेट कीपर : निकोलस पूरन
बल्लेबाज : केन वि​लियमसन, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, राहुल ​त्रिपाठी
आलराउंडर : रोमारिया शेफर्ड, मोईन अली
गेंदबाज : ड्वेन ब्रावो, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार

सीएसके बनाम एसआरएच मैच की पूरी जानकारी 
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। 
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का सीधा प्रसारण आप आपने मोबाइल पर डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। 
सीएसके बनाम एसआरएच मैच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुंबई में शनिवार, 9 अप्रैल को दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल