1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 पर कोरोना का साया! दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मची खलबली, फिजियो के बाद खिलाड़ी भी पॉजिटिव?

IPL 2022 पर कोरोना का साया! दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मची खलबली, फिजियो के बाद खिलाड़ी भी पॉजिटिव?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2022 11:36 am IST,  Updated : Apr 18, 2022 01:23 pm IST

आईपीएल 2022 में एक बार फिर से कोरोना के कारण खलल पड़ सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिजियो के बाद दिल्ली कैपिटल्स के किसी खिलाड़ी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

दिल्ली कैपिटल्स- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स Image Source : ट्विटर

Highlights

  • दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में कोरोना की एंट्री
  • फिजियो के बाद एक खिलाड़ी भी निकला पॉजिटिव- रिपोर्ट
  • दिल्ली कैपिटल्स ने रद्द किया पुणे जाने का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब किसी खिलाड़ी भी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि अभी खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं हुआ है। लेकिन यह खबर है कि दिल्ली ने सोमवार को पुणे जाने के अपने कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2022 में अपने अगले मैच के लिए पुणे रवाना होने के कार्यक्रम को सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रद्द कर दिया है। वहीं आज और कल के दिन खिलाड़ियों को अपने-अपने कमरों में ही क्वारंटीन रहना होगा। साथ ही सोमवार और मंगलवार को डोर टू डोर कोविड-19 टेस्ट भी खिलाड़ियों का और सभी स्टाफ मेंबर्स का किया जाएगा।

स्थगित हो सकता है दिल्ली और पंजाब का मुकाबला?

कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार 20 अप्रैल को पुणे में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना छठा मुकाबला खेलना है। लेकिन अगर सोमवार और मंगलवार तक टीम मुंबई में ही रहती है और पुणे नहीं रवाना हो पाती है तो इस कंडीशन में मैच पर भी खतरा बन सकता है। इस मामले पर अब बीसीसीआई द्वारा किसी भी फैसले या प्रतिक्रिया का इंतजार है।

गौरतलब है कि आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के पांचवे मैच से पहले टीम के फिजियो पैट्रिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था। हालांकि, इसका असर मैच पर नहीं पड़ा था और मैच पूर्व नियोजित तरह से ही खेला गया। लेकिन अब किसी खिलाड़ी की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबरें हैं। जिसके बाद अब उस खिलाड़ी का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा और फिर रिजल्ट को कंफर्म किया जाएगा।

इससे पहले आईपीएल 2021 में भी इसी तरह कोरोना के कारण खलल पड़ गई थी। बीच सीजन में भारत में आयोजित किए जा रहे आईपीएल 14 को रोकना पड़ा था। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में लीग का दूसरा चरण यूएई में आयोजित किया गया था। जहां बिना किसी बाधा के यह लीग संपन्न हुई थी। आईपीएल 2020 का भी पूरा सत्र यूएई में ही आयोजित हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल