1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: फाइनल मैच से पहले ही जोस बटलर ने रच दिया है इतिहास, इस मामले में निकल चुके हैं सबसे आगे

IPL 2022: फाइनल मैच से पहले ही जोस बटलर ने रच दिया है इतिहास, इस मामले में निकल चुके हैं सबसे आगे

 Written By: Jitendra Kumar @jitendrak23
 Published : May 29, 2022 05:40 pm IST,  Updated : May 29, 2022 05:40 pm IST

आईपीएल 2022 में राजस्थान के लिए ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बटलर अपनी टीम के लिए शानदार लय में हैं और चार शतक लगा चुके हैं। 

Rashid Khan, Jos Buttler, Jos Buttler vs Rashid Khan, Rajasthan Royals, Gujarat Titans, RR vs RR, cr- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स के लिए आरसीबी के खिलाफ एलिमनेटर मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद जोस बटलर Image Source : IPLT20.COM/BCCI

Highlights

  • आईपीएल 2022 में राजस्थान के लिए ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है
  • वॉर्नर प्लेऑफ में खेले गए अब तक अपने दो मैच में 194 रन बना लिए हैं
  • वॉर्नर ने साल 2016 में प्लेऑफ मैचों में 190 रन बनाए थे

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंची है। टीम ने आखिरी बार पहले सीजन के फाइनल में खिताबी जीत हासिल की थी।

आईपीएल 2022 में राजस्थान के लिए ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बटलर अपनी टीम के लिए शानदार लय में हैं और चार शतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड के इस धाकड़ खिलाड़ी ने राजस्थान के लिए लीग स्टेज में दमदार बल्लेबाजी के अलावा प्लेऑफ में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 Finals : प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर रहने वाली टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब

इसके साथ उन्होंने किसी एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। वॉर्नर प्लेऑफ में खेले गए अब तक अपने दो मैच में 194 रन बना लिए हैं जिसमें आरसीबी के खिलाफ लगाया गया उनका शानदार शतक भी शामिल है। वहीं वॉर्नर ने साल 2016 में प्लेऑफ मैचों में 190 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- Rashid Khan vs Jos Buttler: राशिद के खिलाफ नहीं चला है जोस बटलर का बल्ला, राजस्थान के लिए हो सकती है मुश्किल

इसके अलावा बटलर एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2022 में बटलर अब तक 824 रन बना चुके हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 151.47 का रहा है। ऐसे में राजस्थान के इस ओपनर बल्लेबाज की कोशिश होगी कि वह फाइनल मैच में एक बार फिर से अपने लय को बरकरार रखते हुए अपनी टीम के लिए उपयोगी रन बनाए और खिताबी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल