1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 Points Table: अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स नंबर 1, जानिए बाकी टीमों का हाल

IPL 2022 Points Table: अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स नंबर 1, जानिए बाकी टीमों का हाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2022 11:51 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 11:51 pm IST

पांच बार की चैंपियन मुुंबई इंडियंस, चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और बड़ी फैन फालोइंग वाली आरसीबी की टीम अभी तक प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता तक नहीं खोल पाई हैं। 

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : PTI

आईपीएल 2022 का रोमांच चल रहा है। सभी टीमें अपने अपने मैच जीतने की कोशिश कर रही हैं। आईपीएल 15 की दस में से आठ टीमें अपने एक एक मैच खेल चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को अभी अपने अपने मैच खेलने हैं। इस बार की ​बड़ी बात ये है कि पांच बार की चैंपियन मुुंबई इंडियंस, चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और बड़ी फैन फालोइंग वाली आरसीबी की टीम अभी तक प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता तक नहीं खोल पाई हैं। सभी प्वाइंट्स टेबल में काफी नीचे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइंटस के बीच हुए शानदार मैच के बाद अब आईपीएल 2022 की ताजा प्वाइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल 2022 की ताजा प्वाइंट्स टेबल

टीम : अंक  

दिल्ली कैपिटल्स : 2
पंजाब किंग्स : 2
कोलकाता नाइट राइडर्स : 2
गुजरात टाइटंस : 2
लखनऊ सुपर जायंट्स : 0
चेन्नई सुप​रकिंग्स : 0
मुंबई इंडियंस : 0
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर : 0
राजस्थान रॉयल्स : 0
सनराइजर्स हैदराबाद : 0

आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप होल्डर टॉप 5

खिलाड़ी : रन
फाफ डुप्लेसी :  88 रन 
ईशान किशन : 81  रन
दीपक हुड्डा : 55 रन
आयुष बदोनी : 54 रन
एमएस धोनी : 50 रन

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप होल्डर
खिलाड़ी : विकेट
कुलदीप यादव : 3 विकेट
डीजे ब्रावो : 3 विकेट
मोहम्मद शमी : 3
बासिल थंपी : 3 विकेट
मुरुगन अश्विन : 2 विकेट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल