1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: RCB के स्क्वॉड में हुआ बदलाव, चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल हुआ ताबड़तोड़ टी20 बल्लेबाज

IPL 2022: RCB के स्क्वॉड में हुआ बदलाव, चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल हुआ ताबड़तोड़ टी20 बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2022 08:17 pm IST,  Updated : Apr 03, 2022 08:17 pm IST

आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों के लिए आरसीबी ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने चोटिल युवा खिलाड़ी की जगह एक ताबड़तोड़ टी20 बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा है।

रजत पाटीदार- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : ट्विटर

Highlights

  • RCB के स्क्वॉड में रजत पाटीदार शामिल
  • चोटिल लवनीत सिसोदिया की जगह रजत की एंट्री
  • रजत पाटीदार पहले भी रह चुके हैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के बचे हुए सत्र के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। आपको बता दें कि फ्रेंचाइजी ने चोटिल लवनीत सिसोदिया की जगह रजत को टीम में शामिल किया है। आरसीबी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। 

रजत पाटीदार इससे पहले भी चार बार आरसीबी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह टी20 के एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं। उन्होंने ओवरऑल 31 टी20 में 138.64 के स्ट्राइक रेट से सात अर्धशतकों की मदद से 861 रन बनाए हैं। इंदौर के 28 साल के इस खिलाड़ी के नाम 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 2588 रन दर्ज हैं। वह आरसीबी के साथ 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में ही जुड़ेंगे।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर ही लवनीत सिसोदिया को अपने साथ जोड़ा था। दुर्भाग्यवश इस नए खिलाड़ी को इस सीजन में डेब्यू करने का मौका नहीं मिलेगा। लवनीथ सिसोदिया के पास ज्यादा अनुभव नहीं है, उन्होंने सिर्फ 7 टी20 मैच खेले हैं और वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनकी जगह आरसीबी के खेमे में अब जगह लेंगे दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार।

आरसीबी के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन में टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं। पहले मैच में टीम को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से हरा दिया था। फिर दूसरे मैच में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करीबी मुकाबला तीन विकेट से जीतकर सीजन में अपना खाता खोला था। तीसरा मैच टीम को 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

यह है आरसीबी का स्क्वॉड

रिटेन किए गए खिलाड़ी:- कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:- फाफ डु प्लेसिस, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, रजत पाटीदार (लवनीत सिसोदिया की जगह), आकाश दीप, जोश हेजलवुड, जेसन बेहेरेनडॉर्फ, चामा मिलिंद, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कॉल, हर्षल पटेल, वानिंदू हसरंगा, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, शेरफेन रदरफोर्ड, सुयश प्रभु देसाई, अनीश्वर गौतम, डेविड विली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल