1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 LSG vs DC: जानें कब, कहां और कैसे देखें लखनऊ और दिल्ली के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 LSG vs DC: जानें कब, कहां और कैसे देखें लखनऊ और दिल्ली के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2022 10:20 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 10:20 am IST

दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच होगा। वहीं लखनऊ की टीम अपना चौथा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

IPL 2022, Live streaming, DC vs LSG, DC vs LSG Live streaming, DC vs LSG Live match, cricket, Sports- India TV Hindi
IPL 2022, Live streaming Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 15वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच होगा। इससे पहले खेले गए अपने पहले दो मैचों में से टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ की टीम अपना चौथा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। लखनऊ अपने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है जबकि उसे एक में हार का मुंह देखना पड़ा है।

लखनऊ की टीम ने अपना पहला मैच गंवाने के बाद दमदार वापसी की है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सामने चुनौती आसान नहीं होगी। हालांकि टीम में अब डेविड वार्नर और एनरिक नॉर्खिया जैसे खिलाड़ी उपलब्ध है। ऐसे में बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी दिल्ली को अब मजबूती मिलेगी।

हालांकि इससे पहले आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

कहां खेला जाएगा लखनऊ और दिल्ली के बीच का मुकाबला ?

लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2022 का 14वां मैच 06 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा लखनऊ और दिल्ली के बीच का मैच ?

लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं लखनऊ और दिल्ली के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

लखनऊ और दिल्ली के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल