इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस 12 रन से हरा दिया। सीजन-15 में मुंबई इंडियंस की टीम यह लगातार पांचवी हार है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (70) और कप्तान मयंक अग्रवाल (52) के दमदार खेल से निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
इस स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 186 रन ही बना सकी।
MI vs PBKS