1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022, SRH vs KKR: सनराइजर्स ने केकेआर को 7 विकेट से रौंदा, सीजन-15 में दर्ज की तीसरी जीत

IPL 2022, SRH vs KKR: सनराइजर्स ने केकेआर को 7 विकेट से रौंदा, सीजन-15 में दर्ज की तीसरी जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2022 11:18 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 11:18 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को विकेट से हराया।

Sunrisers Hyderabad, Kolkata Knight Riders, KKR, SRH, KKR vs SRH, Sports, IPL, IPL 2022, Rahul Tripa- India TV Hindi
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को विकेट 7 से हरा दिया। इस मुकाबले में सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान 175 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 2.1 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने महज 3 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन भी 17 रन बनाकर बोल्ड गए। हालांकि इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने सनराइजर्स की पारी संभाला और 37 गेंद में 71 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। त्रिपाठी अपनी इस पारी में 6 छक्के और 4 चौके भी लगाए।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने शेन वॉर्न के साथ अपनी मुलाकात को कुछ इस तरह से किया याद

राहुल के अलावा एडन मार्करम ने 36 गेंद में 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी लगाए। वहीं आखिर में निकोलस पूरन 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

गेंदबाजी में केकेआर के लिए सबसे अधिक आंद्रे रसेल ने 2 ओवर में 20 रन खर्च कर दो विकेट हासिल कए। इसके अलावा पैट कमिंस को एक विकेट मिला। 

इससे पहले केकेआर के लिए शुरुआती विकेट के बाद नीतीश राणा ने 36 गेंद में 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके भी लाए। राणा के अलावा आंद्रे रसेल ने 25 गेंद में नाबाद 49 रनों की रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : कोरोना की एंट्री, जानिए अब कौन हुआ कोविड पॉजिटिव

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ही सिर्फ 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं सके।

सनराइजर्स के लिए गेंदबाजी में सबसे अधिक टी नटराजन ने चार ओवर के अपने स्पेल में 37 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा उमरान मलिक ने भी दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेनसन और शशांक सिंह को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल