1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 2020 प्रीमीयर बैडमिंटन लीग में सिंधु और श्रीकांत समेत इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें

2020 प्रीमीयर बैडमिंटन लीग में सिंधु और श्रीकांत समेत इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2020 10:16 am IST,  Updated : Jan 19, 2020 10:16 am IST

विश्व चैम्पियन सिंधू के अलावा भाग लेने वाले भारतीय स्टार शटलर साई प्रणीत, पारूपल्ली कश्यप, लक्ष्य सेन और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी हैं। 

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : TWITTER

चेन्नई, 18 जनवरी| भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और बी साई प्रणीत के अलावा पूर्व महिला नंबर एक ताई जु यिंग सोमवार से यहां शुरू होने वाली प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पांचवें चरण में आकर्षण का केंद्र होंगे। 

स्पोर्ट्जलाइव के कार्यकारी निदेशक प्रसाद मंगीपुडी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सात टीमें लीग में खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगी जिसकी कुल इनामी राशि छह करोड़ रूपये की है। 

विश्व चैम्पियन सिंधू के अलावा भाग लेने वाले बड़े खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जु यिंग, ओलंपिक रजत पदकधारी क्रिस्टिना पेडरसन (महिला युगल), दुनिया की पूर्व नंबर नौ तानोनगसाक साएनसोमबूनसुक के अलावा भारतीय स्टार शटलर साई प्रणीत, पारूपल्ली कश्यप, लक्ष्य सेन और सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी हैं। 

बेंगलुरू रैप्टर्स के प्रणीत ने कहा, ‘‘लीग ने बैडमिंटन को और अधिक लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका अदा की है और यह खेल को अपार ऊंचाईयों तक ले गयी है। हमें उम्मीद है कि हम अगले कुछ दिनों में यहां चेन्नई में कुछ शानदार मैच खेलेंगे। ’’ क्रिस्टिना पैडरसन लीग में अवध वारियर्स के साथ वापसी करेंगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत हमें दूसरे घर जैसा महसूस होता है। हम दानिश खिलाड़ी हमेशा पीबीएल में खेलना चाहते हैं जो हमें लगता है कि दुनिया की बड़ी लीग है। ’’ चेन्नई के अलावा मैच लखनऊ और हैदराबाद में आयोजित किये जायेंगे। फाइनल नौ फरवरी को हैदराबाद में होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल