1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफआई ने खेलरत्न के लिए जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के नाम की भेजी सिफारिश

एएफआई ने खेलरत्न के लिए जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के नाम की भेजी सिफारिश

 Reported By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 11:30 pm IST,  Updated : May 30, 2020 11:30 pm IST

22 साल के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम की अनुशंसा एएफआई ने की है। 

Neeraj Chopra- India TV Hindi
Neeraj Chopra Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की समिति ने लगातार तीसरी बार स्टार जैवलिन थ्रोअर ( भालाफेंक ) खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न पुरस्कार के लिये की है। 22 साल के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश एएफआई ने की है।

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। उस साल खेलरत्न के लिये भी उनका नाम भेजा गया था। पिछले साल भी खेलरत्न के लिये उनके नाम की अनुशंसा की गई थी।

ये भी पढ़े : Forbes 2020: सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बने फेडरर, कोहली टॉप-100 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर

एक सूत्र ने कहा ,‘‘ नीरज अकेले एथलीट है जिनके नाम की इस साल खेल रत्न के लिये अनुशंसा की गई है ।’’ ओडिशा सरकार पहले ही फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिये अनुशंसा कर चुकी है । चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है। वह कोहनी की चोट के कारण पिछले पूरे सत्र से बाहर थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल