1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2020 11:26 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 11:26 am IST

 एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कोलोन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में डिएगो श्वार्टजमैन को 6-2, 6-1 से हराकर अपना लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब जीता। 

Alexander Zverev won the second consecutive ATP Tour title- India TV Hindi
Alexander Zverev won the second consecutive ATP Tour title Image Source : PTI

कोलोन। एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कोलोन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में डिएगो श्वार्टजमैन को 6-2, 6-1 से हराकर अपना लगातार दूसरा एटीपी टूर खिताब जीता। जेवरेव ने नौ ऐस जमाये और एक ब्रेक प्वाइंट बचाया। उन्होंने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले श्वार्टजमैन की पांच बार सर्विस तोड़ी। 

पहला सेट 38 मिनट जबकि दूसरा सेट केवल 33 मिनट तक चला। यह जेवरेव का कुल मिलाकर 13वां खिताब है। उन्होंने पिछले सप्ताह एटीपी इंडोर खिताब जीता था। यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले इस खिलाड़ी ने तीसरी बार लगातार दो एटीपी खिताब जीते हैं। 

ये भी पढ़ें - गौतम गंभीर ने स्टीव स्मिथ को बताया राजस्थान की खराब परफॉर्में का कारण, कहा करो उन्हें टीम से बाहर

जेवरेव ने इससे पहले अगस्त 2017 में वाशिंगटन और मांट्रियल तथा पिछले साल मई में म्यूनिख और मैड्रिड में लगातार खिताब जीते थे। 

इस जर्मन खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह फेलिक्स आगुर एलियासीमे को हराकर कोलोन इंडोर खिताब जीता था। ये दोनों टूर्नामेंट एक ही स्थान पर खेले गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल