1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्लमसरबर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर रही अमनदीप द्राल

फ्लमसरबर्ग में संयुक्त चौथे स्थान पर रही अमनदीप द्राल

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 04, 2021 10:21 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 10:21 pm IST

‘लेडीज़ यूरोपियन टूर एक्सेस सीरीज (एलईटीएएस)’ के तहत खेली गयी प्रतियोगिता में उन्होंने शुरुआती दो दौर में 70 और 69 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर छह अंडर 210 का रहा।   

Amandeep Dral, Flumserberg, Golf- India TV Hindi
Golf   Image Source : GETTY

भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने आखिरी के छह होल में तीन बर्डी लगाकर एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रही। 

‘लेडीज़ यूरोपियन टूर एक्सेस सीरीज (एलईटीएएस)’ के तहत खेली गयी प्रतियोगिता में उन्होंने शुरुआती दो दौर में 70 और 69 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर छह अंडर 210 का रहा। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में जड़ा टेस्ट क्रिकेट में अपना 8वां शतक

प्रतियोगिता में भाग ले रही अन्य भारतीयों में वाणी कपूर ने तीसरे और आखिरी दौर में पार 72 का कार्ड खेला और वह दो अंडर 214 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर रही। 

एलईटीएएस में पहली बार खेल रही दुर्गा निट्टूर (72) सात ओवर 223 के स्कोर के साथ संयुक्त 54वें जबकि अश्मिता सतीश (77) संयुक्त 58वें स्थान पर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल