1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एडिलेड टूर्नामेंट से 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी एश बार्टी

एडिलेड टूर्नामेंट से 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी एश बार्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2021 08:59 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 08:59 pm IST

फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता और पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बार्टी ने फरवरी में कतर ओपन के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। 

Ash Barty will return to tennis after 11 months from Adelaide tournament- India TV Hindi
Ash Barty will return to tennis after 11 months from Adelaide tournament Image Source : GETTY IMAGES

एडीलेड। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी एडीलेड में होने वाली एकदिवसीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता से 11 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेगी। बार्टी ने गुरुवार को कहा कि वह इस प्रदर्शनी मुकाबले में खेलेगी जिसमें सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका और सिमोना हालेप भी हिस्सा लेंगी।

ये भी पढ़ें - फुटबॉल दिल्ली ने अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की

इस एकदिवसीय टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के भी चार शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और डोमिनिक थीम भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - SL vs ENG 2nd Test : इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर कर किया प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव

फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता और पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बार्टी ने फरवरी में कतर ओपन के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। 

ये भी पढ़ें - टी नटराजन का हुआ भव्य स्वागत, रथ में बैठाकर निकाली गई यात्रा, देखें वीडियो

बार्टी ने कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन में भाग नहीं लिया था। 

एडीलेड के बाद बार्टी की योजना मेलबर्न में डबल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में खेलने की है। इसके बाद आठ फरवरी से आस्ट्रेलियाई ओपन शुरू हो जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल