1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव, खिताब के लिए जोकोविच से होगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे मेदवेदेव, खिताब के लिए जोकोविच से होगा मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2021 05:45 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:33 am IST

डेनिल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे सितसिपास, खिताब के लिए जोकोविच से होगा मुकाबला Image Source : GETTY

मेलबर्न| विश्व रैंकिग में नंबर-4 रूस के डेनिल मेदवेदेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट - एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, मेदवेदेव ने दो घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में पांचवीं सीड सितसिपास को लगातार सेटों में 6-4, 6-2, 7-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

मेदवेदेव का फाइनल में विश्व के नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच से मुकाबला होगा। जोकोविच ने सेमीफाइनल में रूस के क्वालीफायर एस्लान कारात्सेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

मेदवेदेव ने मुकाबले में 17 और सितसिपास ने तीन एस लगाए। रूसी खिलाड़ी ने मैच में 46 जबकि सितसिपास ने 19 विनर्स लगाए। मेदवेदेव ने 21 बेजां भूलें की और सितसिपास ने मुकाबले में 30 बेजा भूलें की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल