1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 : ओसाका और हालेप भी पहुंची तीसरे दौर में

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 : ओसाका और हालेप भी पहुंची तीसरे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Feb 10, 2021 05:45 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 05:45 pm IST

ओसाका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक घंटे एक मिनट तक चले मुकाबले में गार्सिया को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। 

Australian Open 2021: Naomi Osaka Simona Halep also reached third round- India TV Hindi
Australian Open 2021: Naomi Osaka Simona Halep also reached third round Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। महिलाओं में नंबर तीन जापान की नाओमी ओसाका और विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर मौजूद रोमानिया की सिमोना हालेप वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में अपने-अपने मुकाबले जीत बुधवार को तीसरे दौर में पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, ओसाका का दूसरे दौर में फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से मुकाबला हुआ। 

ये भी पढ़ें - विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी करेंगे पांड्या, बोर्ड ने लिया फैसला

ओसाका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक घंटे एक मिनट तक चले मुकाबले में गार्सिया को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। ओसाका का तीसरे दौर में ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेर से मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : अगर ऐसा हुआ तो विराट कोहली अगले टेस्ट में बनाएंगे 250 रन, नेहरा ने की भविष्यवाणी

ओसाका ने मुकाबले में 10 एस लगाए, जबकि गार्सिया ने छह एस लगाए। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद ओसाका ने 23 और गार्सिया ने 10 विनर्स लगाए। ओसाका ने इस मैच में 14 और गार्सिया ने भी 14 बेजां भूलें की।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में टॉस हारता है तो उसके लिए परेशानी हो सकती है - नासिर हुसैन

नंबर दो हालेप का महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एजला टॉमजानोविच से मुकाबला हुआ। हालेप ने दो घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में टॉमजानोविच को 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। हालेप का तीसरे दौर में रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा से मुकाबला होगा।

टॉमजानोविच ने हालेप को पहले सेट में पराजित किया, लेकिन हालेप ने आखिरी दो सेटों में दमदार तरीके से वापसी की और दूसरा तथा तीसरा सेट अपने नाम कर तीसरे दौर में जगह बनाई। हालेप ने मुकाबले में 28 विनर्स लगाए, जबकि टॉमजानोविच ने 37 विनर्स लगाए। हालेप ने 37 बेजां भूलें की और टॉमजानोविच ने 57 बेजां भूलें की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल