1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रणीत सहित भारत के चार खिलाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में

प्रणीत सहित भारत के चार खिलाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में

 Written By: PTI
 Published : Jun 25, 2015 05:01 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 05:01 pm IST

भारत के प्रणीत सहित चार खिलाड़ी एकल और एक जोड़ी पुरूष युगल प्रीक्वार्टर फाइनल में कालगेरी: बी साई प्रणीत सहित भारत के चार एकल खिलाड़ी और मनु अत्री तथा बी सुमीत रेड्डी की युगल जोड़ी

बी साई प्रणीत...- India TV Hindi
बी साई प्रणीत बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में

भारत के प्रणीत सहित चार खिलाड़ी एकल और एक जोड़ी पुरूष युगल प्रीक्वार्टर फाइनल में

कालगेरी: बी साई प्रणीत सहित भारत के चार एकल खिलाड़ी और मनु अत्री तथा बी सुमीत रेड्डी की युगल जोड़ी ने कनाडा ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

भारत के 22 साल के दसवीं वरीय प्रणीत ने 500000 अमेरिकी डालर की प्रतियोगिता में चेक गणराज्य के जान फ्रोलिच को 21...14 21...16 से हरा दिया जबकि नौं वी वरीय अजय जयराम और 11वीं वरीय आनंद पवार ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।

जयराम ने चीन के हुआंग जियांग को 21...15 21...16 से जबकि पवार ने चीन के झु सियुआन को 21...17 21...16 से हराया ।

महिला एकल में थानवी ने अमेरिका की जैमी सुबंधी को 21...11 21...14 से हराया जबकि मनु और सुमित की भारतीय जोड़ी ने स्थानीय जोड़ी आद्रियन लियु और डेरिक को 21...12 15...21 21...12 से हराया ।

महिला एकल में भारत की पीसी तुलासी और के दिलशाद और कोना तरूण को युगल मुकाबले में हार का सामना करना पडा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल