1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सिंधू

बैडमिंटन : थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सिंधू

 Reported By: IANS
 Published : Jan 19, 2021 11:13 am IST,  Updated : Jan 19, 2021 11:13 am IST

कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद सिंधु की यह पहली जीत है। बुसानन ने योनेक्स थाईलैंड ओपन में सायना नेहवाल को मात दी थी।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : GETTY

बैंकॉक| विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भारत की पीवी सिंधु ने मंगलवार को टोयोटा थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी बुसानन ओनगबामुरानफान को मात दी। सिंधु ने बुसानन को 21-17, 21-13 से हराया। यह मैच 43 मिनट तक चला।

कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद सिंधु की यह पहली जीत है। बुसानन ने योनेक्स थाईलैंड ओपन में सायना नेहवाल को मात दी थी।

पहले गेम में बुसानन ने 13-8 से बढ़त ले ली थी। सिंधु ने हालांकि यहां से दमदार वापसी की और गेम अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान दौरे पर सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट हैं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

दूसरे गेम में बुसानन ने सिंधु को मात देने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने यह गेम 21-17 से अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

दूसरे दौर में सिंधु का सामना दोहा हैनी और किसोना सेलावडुरे के बीच होने वाली मैच की विजेता से होगा।

यह भी पढ़ें- क्या है 'लाल तौलिए' के साथ शुभमन गिल का कनेक्शन ? वीडियो देखकर कमेंटेटर को याद आए स्टीव वॉ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल