1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन रैंकिंग :सिंधू विश्व में छठे नंबर पर खिसकी, कश्यप 25वें स्थान पर पहुंचे

बैडमिंटन रैंकिंग :सिंधू विश्व में छठे नंबर पर खिसकी, कश्यप 25वें स्थान पर पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:20 pm IST

विश्व चैंपियन पी वी सिंधू पिछले दो सप्ताह में लचर प्रदर्शन के कारण बीडब्ल्यूएफ की मंगलवार को जारी विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गयी है लेकिन पारूपल्ली कश्यप को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह शीर्ष 25 में शामिल हो गये हैं। 

पीवी सिंधू और पी कश्यप- India TV Hindi
पीवी सिंधू और पी कश्यप Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। विश्व चैंपियन पी वी सिंधू पिछले दो सप्ताह में लचर प्रदर्शन के कारण बीडब्ल्यूएफ की मंगलवार को जारी विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गयी है लेकिन पारूपल्ली कश्यप को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह शीर्ष 25 में शामिल हो गये हैं। 

चीन ओपन और कोरिया ओपन के पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधू पांच महीने बाद छठे नंबर पर खिसक गयी हैं तथा वह डेनमार्क और फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगी। 

विश्व के पूर्व नंबर छह खिलाड़ी कश्यप को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है और वह पांच पायदान चढ़कर विश्व में 25वें स्थान पर पहुंच गये हैं। साइना नेहवाल विश्व में आठवें स्थान पर बनी हुई हैं। 

अन्य भारतीयों में किदाम्बी श्रीकांत नौवें, बी साई प्रणीत 12वें और समीर वर्मा 17वें स्थान पर हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में 12वें स्थान पर बनी हुई है जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल